मनोज तिवारी का जीवन परिचय । Manoj Tiwari Biography In Hindi

मनोज तिवारी एक गायककार , राजनेता और अभिनेता के रूप में विश्व तथा भारत में विख्यात है | इन्होंने भोजपुरी तथा हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई है | विभिन्न प्रकार के गानों को गाकर भारत में अपने मुकाम को हासिल किया है | इन्होंने एक राजनेता के रूप में भारत की सेवा की और अभी भी कर रहे हैं | यह भारतीय जनता पार्टी { 2014 } के एक सांसद हैं जो कि विभिन्न प्रकार के आंदोलनों में शामिल रहते हैं | Manoj Tiwari Biography In Hindi के इस भाग मे सिक्षा ,विवाद ,सम्मान ,जीवनी, राजनितिक करियर, फिल्म लिस्ट, प्रारंभिक जीवन इत्यादि जैसे तथ्य को जानने को मिलेगा |

मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1973 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कबीर चौराहा इलाके में हुआ था | मनोज तिवारी के पिता का नाम देव तिवारी एवं उनकी माता का नाम ललिता देवी है | मनोज तिवारी के पिता एक किसान तथा माता एक ग्रहणी थी | इनके पांच भाई बहन और हैं | एक भाई का नाम पुष्कर तिवारी है | मनोज तिवारी बिहार के कैमूर जिले के एक छोटे से पैतृक गांव अतरवालिया के निवासी हैं |

मध्यवर्गी परिवार में जन्म होने की वजह से मनोज तिवारी को दुखों का सामना करना पड़ा | अतः वह गरीबी से गुजरते रहे | छोटी सी उम्र में उनके पिता का देहांत हो जाना उनके लिए एक बड़ा संकट ले कर आ गया | मनोज तिवारी को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था | वह बचपन से ही गाने गाया करते थे |

मनोज तिवारी के प्रारंभिक शिक्षा उनके ही गांव में हुई | उन्होंने कक्षा 12 तक अपने गांव ही में पढ़ाई की | तथा आगे पढ़ाई करने के लिए मनोज तिवारी बनारस चले गए तत्पश्चात उन्होंने बनारस यूनिवर्सिटी बीएचयू में दाखिला | लिया उन्होंने सोशलॉजी से B.A. किया | फिजिकल एजुकेशन से M.A. किया |

1994 में मनोज तिवारी पोस्ट ग्रेजुएट हो गए हैं | अब उन्होंने अपने करियर को बनाने का प्रयत्न शुरू कर दिया | उन्हें शुरू से ही गाने बजाना और ड्रामे में बहुत इंटरेस्ट रहा फलस्वरूप इसी इंडस्ट्री में अपना कदम रखना चाहते थे |

मनोज तिवारी का गायककार व अभिनेता बनने का सफर

मनोज तिवारी ने फिल्म इंडस्ट्रीज में आने से पहले अपने करियर को बतौर गायककार के रूप में शुरू किया | भोजपुरी फिल्म के मशहूर गायकार के रूप में मनोज तिवारी ने 10 साल बिताएं | मनोज तिवारी ने भोजपुरी में विभिन्न प्रकार के गानों को गाया | जिस कारण वह बहुत जल्दी प्रसिद्ध हो गए हैं |

जब उन्होने गानों में अपने कोसल को पूर्ण तरह सिद्ध कर दिया और थोड़े बहुत प्रसिद्ध हो गए | अतः उन्हें विभिन्न प्रकार के फिल्मों के ऑफर आने लगे | फिल्मों में पैसा अच्छा है ऐसा सोच कर मनोज तिवारी फिल्म में उतर गए | 2003 में आई “बबुआ बड़ा पैसे वाला” इस फिल्म में मनोज तिवारी मुख्य किरदार मे नजर आये | यह एक परिवारिक फिल्म थी | जिसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज का नजरिया बदल दिया और एक नई दिशा दे दी |

actor manoj tiwari
actor manoj tiwari

बबुआ बड़ा पैसे वाला इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की | डायरेक्टरों और प्रड्यूसर की जेब भर दी | अतः मनोज तिवारी को इस फिल्म से बहुत प्रसिद्धि मिली | मनोज तिवारी को भोजपुरी भाषा का बहुत अच्छे से ज्ञान है | क्योंकि उन्होंने 10 साल भोजपुरी इंडस्ट्रीज में गाना गाया | तत्पश्चात वह एक अभिनेता के तौर पर चुने गए | पहली ही फिल्म सुपरहिट हो जाने के बाद मनोज तिवारी सुपर स्टार बन चुके थे और उनके पास काम की कमी नहीं थी |

मनोज तिवारी को इतनी प्रसिद्धि मिलने के कारण उन्होने अगली फिल्म साइन की उसमें काम किया | इस फिल्म का नाम है “दरोगा बाबू आई लव यू” इस फिल्म में भी काफी अच्छी कमाई की | फिर मनोज तिवारी ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा | इसके बाद मनोज तिवारी के जो फिल्म आई है “बंधन टूटे ना” जैसी फिल्मों ने मनोज तिवारी को बुलंदियों पर पहुंचा दिया |

2005 आते-आते मनोज तिवारी एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में गिने जाने लगे इन्होंने | 2005 में रवि किशन भी एक बेहतर अभिनेता के रूप में उभर कर आ रहे थे | अब रवि किशन और मनोज तिवारी का आपस में प्रतिस्पर्धा होने लगे | इन्होंने बैक टू बैक फिल्में देना शुरू कर दिया |

मनोज तिवारी इतनी प्रसिद्धि होने के कारण मनोज तिवारी ने अपनी एक फिल्म की फीस भी बढ़ा दी | अब वह 60 लाख के आसपास एक फिल्म का चार्ज करने लगे |

2005 में बीबीसी रिपोर्ट की माने तो ऐसा कहा गया कि मनोज तिवारी और रवि किशन को फिल्म इंडस्ट्रीज में टक्कर देने वाला कोई नहीं | यह एक बेहतरीन भोजपुरी अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं |

मनोज तिवारी फिल्म लिस्ट

मनोज तिवारी ने अपने फिल्मी करियर कई फिल्म की | यहा उन सभी फिल्म के लिस्ट दी गयी है |

manoj tiwari film photo
manoj tiwari film photo
साल फिल्म
2005 बंधन टूटे ना
धरती पुत्र
2006 धरती कहे पुकार के
दामाद जी
देहाती बाबू
गंगा
2007 नैहर के माड़ो पिया के चुनरी
मुन्ना पांडेय बेरोजगार
तू हमार हउ
जनम जनम के साथ
गंगोत्री: गंगा 2
2008 भोले शंकर
अंतर्राष्ट्रीय दरोगा
देशद्रोही
2009 ये बाउजी के सिस्टर
2011 ऐलान
2014 देवरा भइल दीवाना
Manoj Tiwari Biography In Hindi

मनोज तिवारी सॉन्ग लिस्ट | manoj tiwari song list

मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म के लिए विभिन्न के गाने गाकर अपना योगदान दिया उनमे से कुछ प्रमुख गाने की लिस्ट यहा पर उपलब्ध है

manoj tiwari song
manoj tiwari song
1 – Bagalwali Jaan Maareli 13 – Ghar Ghar Lanka
2 – Ego Chumma – Chumma Ke Fees – Ek Nazar Tu 14 – Sheetala Ke Laagal Kachhari Ho
3 – Jiya Tu 15 – Kahiya Honeymoon Ke Plaan Bani
4 – Chat Deni Maar Deli 16 – Uparwali Ke Chakkar Mein
5 – Jag Tohare Gun Gaie Hey Maiya 17 – Ladki Hiy Haayi Bholtejwali
6 – Tohra Bin Jee Naa Sakilen 18 – Durga Maiya Ke Singaar
7 – Goriyan Chand Ke Anjoriya6.02 19 – Rakhiya Banhaal Hamse Maiya
8 – Hum Haee Khalnayak 20 – Kehuka Bigari Ji
9 – Bam Bhole Bam Bam 21 – Kavne Phoole Aasan A Maiya
10 – Hey Ganesh Baba Amangal Visaar 22 – Kamar Rajdhani
11 – Tohra Bin Jee Naa Sakilen 23 – Mayi Ke Duari Se Na Khali Kehu Jala
12 – Goriyan Chand Ke Anjoriya  
Manoj Tiwari Biography In Hindi

टीवी जगत में कैरियर तथा राजनेता बनने का सफर

साल 2010 में बिग बॉस 4 बतौर में मनोज तिवारी को एक प्रतिभागी के रूप में चुना गया | बिग बॉस एक रियाल्टी शो है | जहां पर लोगों को एक ही घर में कुछ समय तक बिताना होता है | इस शो में मनोज तिवारी ने अपनी भी भूमिका निभाई हालांकि वह विनर [जीत] नहीं बन पाए | लेकिन अपनी सहभागी श्वेता तिवारी के प्रेम प्रसंग के कारण मीडिया ने उनका नाम खूब उछाला गया |

2012 में मनोज तिवारी को एक सिंगिंग प्लेटफार्म सीजन 2 “भारत की शान” में बतौर मेजबानी करते हुए देखा गया | इसके अलावा उन्होंने “सुर संग्राम” { सीजन 1 ,सीजन 2 } बतौर मेजबानी करते हुए देखा गया |

अगले साल 2013 में उन्होंने “वेलकम बाजी महान नवाजी” की जैसे रियाल्टी शो में बतौर प्रतिभागी के रूप में काम किया | साल 2018 में मनोज तिवारी ने “नहले पर दहला” नामक शो में बतौर मेजबान के रूप में काम किया |

मनोज तिवारी का राजनैतिक करियर

मनोज तिवारी ने अपना राजनीतिक कैरियर समाजवादी पार्टी से शुरू किया | 2009 में निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें 15 वीं लोकसभा में चुनाव के लिए खड़ा किया गया | हालांकि वह जीत ना सके साल दर साल मनोज तिवारी समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और उन्हीं के लिए कार्यरत रहे |

manoj tiwari politician
manoj tiwari polticition

साल 2011 में ऐसी अफवाह उड़ने लगी की मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं | भारतीय जनता पार्टी वालों की तरफ से मनोज तिवारी को ऑफर भी आने लगे | पार्टी में शामिल होने के लिए लेकिन मनोज तिवारी ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया |

2014 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए | वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में खड़े हुए | इन के विरुद्ध में आनंद कुमार थे | मनोज तिवारी ने इस चुनाव में जीत की बढ़त बनाते हुए 1,84,044 मतों से आनंद कुमार को हरा दिया और बतौर पूर्वी दिल्ली के बेहतरीन संसद के रूप में चुन लिए गए |

5 साल बाद फिर से चुनाव हुए | मनोज तिवारी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली से फिर से बढ़त बनाते हुए 3.63 लाख मतों हरा दिया | एक बार फिर मनोज तिवारी पूर्वी दिल्ली के एक सांसद के रूप में चुन दिए गए |

मनोज तिवारी का राजनैतिक करियर बड़ा उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था | उन्होंने कहीं पार्टी में अपना नाम सम्मिलित किया और कई पार्टी को छोड़ दिया | मनोज तिवारी 2021 में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद के रूप में कार्यरत हैं और अपने कार्यभार को भलीभांति संभाल रहे हैं |

मनोज तिवारी उपलब्धि , सम्मान तथा संपत्ति

मनोज तिवारी को भोजपुरी इंडस्ट्री में गायककार के रूप में , एक अभिनेता के रूप में , एक राजनेता के रूप में विभिन्न प्रकार के सम्मान से नवाजा गया |

manoj-tiwari-award
manoj-tiwari-award

2021 में 20 अगस्त को मनोज तिवारी को अटल बिहारी सम्मान से नवाजा गया | जिस स्थान पर मनोज तिवारी को यह पुरस्कार दिया गया था उसका नाम साक्षी गुरुद्वारा मैदान है

मनोज तिवारी की संपत्ति

2022 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मनोज तिवारी की संपत्ति के विषय में गणना की जाए तो उनके पास 3.5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए 25 करोड़ के आसपास की संपत्ति मापी गई है |

इस संपत्ति का विभिन्न प्रकार के स्रोत जैसे मनोज तिवारी ने विभिन्न प्रकार के गाने गाए , विभिन्न प्रकार के अवार्ड शो किए, कई प्रकार की पिक्चरें की , कई प्रकार की ब्रांडो का प्रमोशन किया , विभिन्न प्रकार के उद्योगों से , मॉडलिंग से , ऐसे कई स्रोत जो शायद अज्ञात है सारा कुछ मिलाकर इनकी संपत्ति को मापा गया |

मनोज तिवारी के पास आज विभिन्न प्रकार की बेहतरीन कार और कई प्रकार के घर हैं जिसमें वह और उनका परिवार सभी सारी सुख सुविधाओं के साथ रहता है |

मनोज तिवारी पर लगे आरोप व कंट्रोवर्सी

2009 में मनोज तिवारी ने अपने बयान में आर एस एस {RSS] वालों के विषय में अभद्र टिप्पणी की | परिणाम स्वरूप आर एस एस के कुछ कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के घर पर हमला कर दिया |उनके घर मे नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई | हालांकि बाद में मनोज तिवारी ने अपने बयान को बादल दिया | यह कहा कि वह यह चुनाव की रणनीति थी |

2010 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 4 में अपनी सह कलाकार श्वेता तिवारी से प्रेम प्रसंग के कारण मीडिया तथा सोशल मीडिया में उनके विषय में अभद्र टिप्पणी की जाने लगी | इस वजह से मनोज तिवारी 2010 में टीवी चैनलों की पहली पसंद बन गए |

2016 में विवादों में फिर घिरे रहेंगे | इन्होंने आमिर खान के सहिष्णुता बयान पर उन्हें “गद्दार” कहते हुए पाया गया | इस पर मीडिया तथा सोशल मीडिया में इनकी फिर से चर्चा होने लगी | यह सूचना न्यूज़ चैनलों में ज़ोर पकड़ने लगी | अतः यह इसी प्रकार लाइम लाइट में बने रहे |

मनोज तिवारी का पारिवारिक जीवन

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्रीज के एक बेहतरीन फिल्म अभिनेता है | इन्होंने अपने पारिवारिक जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं | मनोज तिवारी ने दो शादियां की जिसका वर्णन कुछ इस प्रकार है |

पहली शादी

1999 में मनोज तिवारी अपनी प्रसिद्धि के धीरे-धीरे करीब पहुंच रहे थे | वह एक मशहूर गायकार के रूप में उभर कर सामने आ रहे थे | उन्होंने शादी करने को सोचा मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी की मुंह बोली बहन प्रतिमा पांडे से शादी की | शादी होने के पश्चात प्रतिमा पांडे ने अपना नाम बदलकर रानी तिवारी कर लिया |

manoj tiwari first wife

रानी तिवारी एक स्पोर्ट्स कंपनी चलाती है | वहां के सभी कार्यभार को स्वयं संभालती हैं | जब रानी तिवारी अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करती है | तब अपने मुह बोले भाई महेंद्र सिंह धोनी से भी प्राथना करती है कि वह उनके प्रोडक्ट का प्रमोसन कर दे | एक समारोह में महेंद्र सिंह धोनी रानी तिवारी के प्रोडक्ट को लॉन्च करते हुए दिखाई दिए |

मनोज तिवारी और रानी तिवारी का संबंध लगभग 13 साल तक चला | शादी के कुछ दिनों पश्चात इन में आपसी मतभेद होना शुरू हो गया | मीडिया और खबरों की माने तो बिग बॉस 4 के रियल्टी शो में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के प्रेम प्रसंगों से इनकी पत्नी बहुत ही नाराज थी | अतः 2010 में आया बिग बॉस 4 इनके तलाक का मुख्य कारण बना |

मन मुटाव ज्यादा हो जाने के कारण 2012 में रानी तिवारी ने अपने पति मनोज तिवारी को तलाक दे दिया | मीडिया की मानें तो मनोज तिवारी तलाक नहीं देना चाहते थे | लेकिन अपनी पत्नी के जोर करने पर उन्होंने तलाक के पेपरों पर साइन कर दिया | वह एक दूसरे से 2012 में पूरी तरह अलग हो गए | तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी |

मनोज तिवारी और रानी तिवारी की एक बेटी भी है | जिससे मनोज तिवारी बहुत ही प्यार करते हैं उसका नाम श्रुति तिवारी है | श्रुति तिवारी अपने पिता का बहुत ही सम्मान करती है और कभी-कभी सोशल मीडिया में अपने पिता के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आती हैं |

दूसरी शादी

मीडिया तथा सोशल मीडिया की माने तो उनकी बेटी श्रुति तिवारी के जोर करने पर उन्होंने दूसरी शादी के लिए हां किया | अतः मनोज तिवारी ने भोजपुरी के मशहूर सिंगर सुरभि तिवारी से शादी कर ली | उनकी शादी करोनाकाल 2020 के समय मे हुई |

manoj tiwari second wife
manoj tiwari second wife

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की एक सुंदर सी बेटी हुई | जिसका नाम सांविका है और मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ और अपने परिवार के साथ रहते है | अभी तक सभी कुशल मंगल है|

मनोज तिवारी से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य

हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने बताया कि एक समय ऐसा था कि उनके पास साइकिल खरीदने के भी पैसे नहीं थे | एक दिन वह अपने दोस्त की साइकिल को लेकर चले गए और कम से कम 10 गावो को उसी साइकिल से घूम कर आ गए | हालांकि मनोज तिवारी ने केवल ऐसा अपनी खुशी के लिए किया था

मनोज तिवारी ने अपने हाली के बयान में यह भी कहा कि आज उन्होंने जितनी भी संपत्ति , सम्मान , प्यार ,विवाद जो कुछ भी पाया है वह अपनी मेहनत के दम पर पाया है |

Manoj Tiwari Biography In Hindi लेख में मनोज तिवारी के सम्पूर्ण जानकारी को दर्शाने का प्रयास किया गया है | आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगेगी | Manoj Tiwari Biography In Hindi के लेख में यह कोशिश की गई है कि आप एक ही लेख से संपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकें और आपको इधर उधर भटकने की जरूरत ना पड़े | यदि आपको जानकारी अच्छी लगे तो आप कमेंट बॉक्स मे कॉमेंट करे ।

ये भी पढ़े ………..

FAQ……….

मनोज तिवारी जन्म कब और कहा हुआ ?

मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1973 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कबीर चौराहा इलाके में हुआ था ।

मनोज तिवारी के माता और पिता का क्या नाम है ?

मनोज तिवारी के पिता का नाम देव तिवारी एवं उनकी माता का नाम ललिता देवी है ।

मनोज तिवारी के कितने भाई बहन है ?

मनोज तिवारी के पाँच भाई बहन है ।

मनोज तिवारी के भाई का क्या नाम है ?

मनोज तिवारी ने दो शादी की है ।

मनोज तिवारी के बच्चो का क्या नाम है ?

मनोज तिवारी की दो लड़कियां है श्रुति तिवारी और सांविका तिवारी

Leave a Comment