ज़ुबिन नौटियाल का जीवन परिचय । jubin nautiyal biography in hindi

जुबिन नौटियाल भारत के प्रसिद्ध गायककार , हिपहॉप सिंगर और शास्त्रीय संगीतकार हैं इन्होंने विभिन्न प्रकार की भाषाओं में गानों को गाया है परिणाम स्वरूप भारत मे अपने मुकाम को हासिल किया है | Jubin Nautiyal Biography In Hindi के इस भाग मे उनके ,प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, गायककार बनना , बॉलीवुड में एंट्री , उपलब्धि, सम्मान , नेटवर्थ , पारिवारिक जीवन, जैसी घटना को जान सकेंगे |

जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 ईस्वी को उत्तराखंड के देहरादून में एक गढ़वाल ब्राह्मण परिवार में हुआ | इनके पिता का नाम शरण नौटियाल और माता का नाम नैना नौटियाल था | इनके पिता एक बिजनेसमैन तथा राजनीतिज्ञ है | माता एक ग्रहणी वह बिजनेस वूमेन थी | जुबीन को बचपन से ही गाने बजाने में बहुत ही दिलचस्पी रही है । वह 4 साल की उम्र से ही गाने की तैयारी करना शुरू कर चुके थे । वह अकेले में अक्सर गुनगुनाते और अच्छे से गाने का प्रयास करते थे |

जुबिन नौटियाल अपने बचपन के दिनों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं | स्कूल के दिनों में वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग और विभिन्न प्रकार के खेलों में भी हिस्सा लिया करते थे | जुबीन को मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी मिला है जो उनकी कुशलता को दर्शाता है |

 
नाम जुबिन नौटियाल
जन्म 14 जून 1989
जन्म स्थान उत्तराखंड , देहरादून
काम प्रोफेसन गायककार , म्यूजिक कोम्पोजर
पिता शरण नौटियाल
माता नैना नौटियाल
उम्र 33 वर्ष
 

जुबिन नौटियाल की प्रारंभिक शिक्षा

नौटियाल की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्राथमिक स्कूल सेंट जोसेफ नामक स्कूल से शुरू हुई | इन्होंने अपने प्रारंभिक कुछ साल उसी में गुजारे | अतः उस स्कूल में संगीत की शिक्षा ना होने की वजह से उन्होंने वह स्कूल जल्दी ही छोड़ दिया | उसके पश्चात उन्होंने देहरादून वेल्हम वॉइस स्कूल में दाखिला लिया और यहां पर पढ़ाई शुरू कर दी | इन्होंने कक्षा 10 और कक्षा 12 तक इसी स्कूल से पढ़ाई की |

वेल्हम बॉयज स्कूल में म्यूजिक की सुविधा उपलब्ध थी | अतः जुबिन नौटियाल ने एक्स्ट्रा क्लासेस लेने का फैसला किया और वह संगीत में एक्स्ट्रा क्लासेस लेने लगे | इसी स्कूल से उन्हें सर्वप्रथम शास्त्रीय संगीत का ज्ञान हुआ |सूर , ताल , भैरवी इन सभी संगीत के तत्वो में पकड़ मिलने लगी |

शुरुआती संगीत के तौर पर जुबिन नौटियाल ने इसी स्कूल से विभिन्न प्रकार के इंस्ट्रूमेंट ड्रम , गिटार , तबला ,हारमोनियम , बासुरी संगीत में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट में अपनी पकड़ धीरे-धीरे बनाना शुरू कर दिया | जुबिन नौटियाल को गिटार बहुत ही पसंद आया | उन्हें वह अक्सर बजाया करते परिणाम स्वरूप उन्हें गिटार के सभी तालमेल अच्छे से पता चल गए | वह एक प्रोफेशनल की तरह गिटार बजाने लगे हालांकि जुबिन नौटियाल को यह करने में काफी समय लगा | वह उसी स्कूल में गिटार बजाना सीख चुके थे |

इसी प्रकार जुबिन नौटियाल के शुरुआती दिन गुजर गए अतः अब जुबिन नौटियाल 18 वर्ष के हो गए थे | इस समय तक जुबिन नौटियाल अपने देहरादून में विभिन्न प्रकार के लाइव शो परफॉर्मेंस भी करने लगे थे | क्योंकि उन्हें संगीत की अच्छी पकड़ हो गई थी अतः वह अपने क्षेत्र में बहुत ही प्रसिद्ध भी हो गए |

जुबिन नौटियाल ने आगे की पढ़ाई करने के लिए मीठीबाई कॉलेज में अपना दाखिला लिया और वहां से आगे की पढ़ाई को जारी रखा |

पश्चात 2007 में जुबिन नौटियाल ने संगीत की शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा किया | वह वाराणसी भी गए | वाराणसी के एक विशेष संगीत विशेषज्ञ पंडित छन्नूलाल मिस्र के अधीन रहकर शास्त्रीय संगीत में पकड़ बनाने के लिए वह शिक्षा लेने लगे |

भ्रमण के दौरान वह A R रहमान से भी मिले | A R रहमान ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा गायकार कहा और उन्हें अपनी गायकी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी | जुबिन नौटियाल बताते हैं कि A R रहमान की उन बातों को वह आज भी लेकर चलते हैं | उनके कहे हुए शब्दों को वह अपने जीवन में उतार चुके हैं |

Jubin Nautiyal childhood

जुबिन नौटियाल का एक गायककार बनने का और बॉलीवुड में एंट्री करने का सफर

जुबीन अब अपने प्रारंभिक क्षेत्र में प्रसिद्ध होने की वजह से वह अपना मुकाम संगीत में बनाना चाहते थे | इसी वजह से उन्होंने विभिन्न प्रकार के रियल्टी शो में अपना योगदान देने का प्रयास जारी रखा | वह चाहते थे कि वह रियल्टी शो में जाएं जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिल सके |

जुबीन इससे पहले कई डायरेक्टरों और संगीत विशेषज्ञ के ऑफिस के चक्कर लगाते रहे | जिससे उनको एक गाने का मौका मिल सके | मगर जुबीन को यह समझ आ गया था कि जब तक पहचान नहीं होगी तब तक गाना गाने को नहीं मिलेगा | अतः उन्होंने अपना सबसे पहला कदम रियल्टी शो की तरफ किया |

उन्होंने मुंबई में चल रहे एक रियलिटी शो X फैक्टर में भाग लिया | जिसके पश्चात उन्होंने अपना परफॉर्मेंस दिया | उस परफॉर्मेंस को जज प्रसिद्ध संगीतकार सोनू निगम देख रहे थे | उन्हीं के शो में जुबीन को गाने का मौका मिला | जुबीन ने अपनी पहली परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया | उन्हें एक्स फैक्टर में भाग लेने का मौका मिल गया |

जुबीन नौटियाल की मानें तो उन्हें लगता था कि वह टॉप 5 तक जरूर पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं | जुबिन नौटियाल टॉप 25 तक भी नहीं पहुंच पाए | उन्हें सोनू निगम द्वारा निकाल दिया गया अतः उनका यह सफर बहुत ही छोटा रहा |

जुबिन नौटियाल ने केभी हार नहीं मानी | वह गायककार के ऑफिसर के चक्कर लगाने और गाने की इच्छा रखते हुए वह विभिन्न जगह भटकने भी लगे | कई बार तो ऐसा हुआ कि जुबिन नौटियाल को ऑफिस के अंदर घुसने भी नहीं दिया गया | जुबिन बताते हैं कि उन्हें रियल्टी शो से एक फायदा तो हो गया था कि लोग उन्हें पहचानने लगे थे अतः अब उन्हें लोग एक मौका जरूर देना चाहते थे | जुबिन नौटियाल इसी मौके की तलाश में हमेशा रहे हैं |

इसी प्रकार जुबिन नौटियाल का कुछ समय बीत गया अब उन्हें गानों की स्क्रैच गाने का मौका मिलने लगा | स्क्रैच वह स्थिति होती है जब किसी गाने को सबसे पहले किसी छोटे सिंगर द्वारा गाया जाता है | ताल दी जाती है | उसकी आवाज में छोटा सा खाका तैयार किया जाता है |

जुबिन नौटियाल ने विभिन्न प्रकार के गानों के स्क्रैच को गाया | लेकिन उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट आ चुका था | उन्होंने साल 2014 में अक्षय कुमार की एक फिल्म शौकीन का एक गाना मेहरबानियां का स्क्रैच गाया | जिसे अक्षय कुमार ने सुना | उन्हें इस सिंगर की आवाज बहुत ही अच्छी लगे | उन्होंने डायरेक्टरों से इसी आवाज में पूरे गाने को रिकॉर्ड करने के लिए कहा | जुबिन नौटियाल की आवाज में मेहरबानियां सॉन्ग को रिकॉर्ड किया गया ।

पश्चात उन्हें सोनाली केबल प्रोडक्शन वालों की तरफ से एक गाने का ऑफर आया | “एक मुलाकात” यह जुबिन नौटियाल की जीवन जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था यह गाना जैसे ही रिलीज हुआ | सभी के दिलों की पहली पसंद बन गया | यह रिलीज होते ही बहुत फेमस हो गया इसी वजह से जुबिन नौटियाल को पहचान मिल सकी |

जुबीन का सबसे पहले गाना जो रिलीज हुआ वह “एक मुलाकात” है उसके बाद “मेहरबानियां” सॉन्ग को रिलीज किया गया | वह भी बहुत ही प्रसिद्ध हुआ और उसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की | 2 गाने सुपर डुपर हिट हो जाने के बाद जुबिन नौटियाल भारत में बहुत ही प्रसिद्ध हो गए हैं |

प्रसिद्धि के कारण वश उन्हे सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान” में गाने का मौका मिला | जिसमें उन्होंने “जिंदगी” गाने को गाकर अपना परचम भारत तथा सभी प्रकार की फिल्म इंडस्ट्रीज में फैला दिया | वह एक बेहतरीन सिंगर के रूप में भारत में जाने जाने लगे |

अब जुबिन नौटियाल के पास काम की कमी नहीं है | अतः उन्हें विभिन्न प्रकार के गानों के ऑफर आने लगे | जिससे वह करने लगे हम नीचे आप लिस्ट देख सकते हैं ।

Jubin Nautiyal

ज़ुबिन नौतियाल द्वारा गाये गए गाने

  • तुम ही आना
  • लूट गए तारों की शेहेर
  • बेवफा तेरा मासूम चेहरा
  • मेरी आशिकी
  • लो सफर
  • काबिल हूं
  • चिट्ठी
  • प्यार तूने क्या किया

जुबिन नौटियाल ने हिंदी फिल्मों के लिए कई गाने गाए | उन्हें विभिन्न प्रकार की भाषाओं में भी गाने का ऑफर मिला | जिससे उन्हें बखूबी निभाया | जुबिन नौटियाल ने बताया कि उन्हें हिंदी के अलावा कन्नड़, पंजाबी ,उर्दू ,तेलुगू ,बंगाली इत्यादि भाषाओं में भी गाना गाया | उन्हें यह सब चैलेंजिंग लगा | क्योंकि उनकी प्राथमिक भाषा तो हिंदी है इसलिए उन्हें इसका अभ्यास करने में समय भी बहुत लगा |

जुबिन नौटियाल की उपलब्धि तथा सम्मान

जुबिन नौटियाल भारत के प्रसिद्ध सिंगर के रूप में जाने जाते हैं | यह मुकाम उन्होंने अपने संघर्ष के बदौलत पाया है | उन्हें विभिन्न प्रकार के सम्मान से भी सम्मानित किया गया मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में उन्हें अपकमिंग मेल वर्कर लिस्ट ऑफ ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया | जो कि उन्हें बजरंगी भाईजान में अपने गाए हुए गाने “जिंदगी” के आधार पर दिया गया | क्योंकि वह उस समय का सबसे प्रसिद्ध गाना साबित हुआ |

भारत में मिल रही प्रसिद्धि भी जुबिन नौटियाल ,सम्मान के रूप में मानते हैं और वह भारत के लोगों और अपनी मिट्टी से हमेशा जुड़े रहते हैं उनकी उपलब्धियों में उनकी संपत्ति भी शामिल है |

2022 में जारी किए गए डेटा के अनुसार जुबिन नौटियाल के पास लगभग 35 करोड़ों की प्रॉपर्टी है | यह इन्होंने अलग-अलग सूत्रों से कमाई है | जुबिन नौटियाल अपने हर गाने के लिए लगभग 20 से 25 लाख रुपए लेते हैं |विभिन्न प्रकार के गाने , अवार्ड शो ,अवॉर्ड फंक्शन ,और ब्रांडो का प्रमोशन भी इनकी संपत्ति का एक प्रमुख हिस्सा है |

जुबिन नौटियाल ने कभी भी अपनी संपत्ति का प्रदर्शन नहीं किया | जुबिन नौटियाल एक बहुत ही साधारण और बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं | वह अपनी संपत्ति से भी ज्यादा भारत की जनता और अपने सगे सम्बन्धियो से प्यार करते हैं | वह अपने शहर देहरादून में भी लोगों के बहुत ही प्रिय हैं | सभी उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है |

अवार्ड की बात की जाए तो जुबिन नौटियाल को 2021 में बजरंगी भाईजान मे गाये गाने की वजह से एक फेमस अवार्ड मिला है | है हालांकि उनका काम जारी है और जैसे ही जैसे उनको वार्ड मिलते जाएंगे अपडेट कर दिया जाएगा |

जुबिन नौटियाल का पारिवारिक जीवन

जुबिन नौटियाल अपने पिता की इकलौती संतान हैं वह अपने माता-पिता से बहुत ही प्यार करते हैं जुबिन नौटियाल की अभी शादी नहीं हुई है उन्होंने बताया कि उनकी स्कूल के टाइम में एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी | जिनहे वह लेटर लिखा करते थे | पकड़े जाने के डर की वजह से वह अपनी दोस्त को लेटर लिखते थे | जो बाद में उनकी गर्लफ्रेंड तक पहुंच जाता था |
जुबिन नौटियाल हमेशा कहते रहे है लेकिन कभी भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया और ना ही उसके विषय में चर्चा की |

Jubin Nautiyal family

जुबिन नौटियाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

2018 में जुबिन नौटियाल अपने कुछ दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ अपना बर्थडे मनाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे | वहां पर अपना बर्थडे मना रहे थे | वहां पर एक लड़की माही बजाज भी पार्टी कर रही थी | अतः अकस्मात कुछ ऐसा हुआ कि उस लड़की ने जुबिन नौटियाल पर छेड़खानी का केस दर्ज करवा दिया |

पुलिस की छानबीन करने के बाद जुबिन नौटियाल बेकसूर पाए गए | अत: उस लड़की ने जुबिन नौटियाल से माफी मांगी ली तत्पश्चात उन्होंने उसे माफ कर दिया |

अपने स्कूल के दिनों में nautiyal ने 300 से अधिक यूनिफार्म को जला दिया | जिस कारण उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था | ऐसा करने की वजह पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नए यूनिफार्म उन्हें पसंद नहीं आए इस कारण उन्होंने ऐसा किया |

जुबिन नौटियाल इस गायककार इंडस्ट्री में अपने कुछ व्यक्तियों को प्रेरणा के स्रोत मानते हैं उनमें किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, नुसरत फतेह अली खान, लता मंगेशकर और आशा भोसले महान संगीतकार शामिल है ।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ,”आपको लगता है कि मैं सफल हो गया हूं लेकिन मैं अपनी नजर में खुद को सफल नहीं मानता| क्योंकि यह मेरा एक रास्ता है और मैं एक रास्ते पर ही चल रहा हूं मंजिल तो अभी बहुत दूर है” ।

Jubin Nautiyal Biography In Hindi के इस लेख मे आपको ज़ुबिन से जुड़ी सभी छोटी -बड़ी सभी प्रकर के जानकारी को कवर करने का प्रयास किया गया है | जैसे जैसे जानकारी बढ़ेगी इस स्थान पर जुड़ा भी जाएगा यदि यह लेख ने आपकी थोड़ी भी मद्दद की हो तो कॉमेंट जरूर करे |

ये भी पढ़े ……..

FAQ………..

ज़ुबिन नौटियाल कौन है ?

जुबिन नौटियाल भारत के प्रसिद्ध गायककार , हिपहॉप सिंगर और शास्त्रीय संगीतकार हैं |

ज़ुबिन नौटियाल का जन्म कब हुआ ?

जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 ईस्वी को उत्तराखंड के देहरादून में एक गढ़वाल ब्राह्मण परिवार में हुआ ।

जुबिन नौटियाल का किस धर्म के है ?

ज़ुबिन नौटियाल का धर्म गढ़वाल ब्राह्मण है |

जुबिन नौटियाल के पिता और माता का क्या नाम है ?

जुबिन नौटियाल के पिता का नाम शरण नौटियाल और माता का नाम नैना नौटियाल था |

जुबिन नौटियाल के पिता और माता क्या काम करते है ?


जुबिन नौटियाल के पिता एक बिजनेसमैन तथा राजनीतिज्ञ है | माता एक ग्रहणी वह बिजनेस वूमेन थी |

Leave a Comment